Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन को तिरंगा फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित

Haryana

August 04, 2022

रेवाड़ी- आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देशभर में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक रेवाड़ी जिले के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्रीय गौरव के साथ फहराया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी महाअभियान में रेवाड़ी जिले की उल्लेखनीय भागीदारी रहे इसके लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग अपना दायित्व निभा रहा है। विभाग की भजन मंडली आमजन को हरियाणवी लोक गीतों व भजनों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित कर रही है। विशेष प्रचार मुहिम के अंतर्गत आमजन में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकारों रामानंद, मदन लाल, कर्मबीर सिंह ने जिले के गांव काकोड़िया में हरियाणवी लोकगीतों व भजनों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को प्रचार करते हुए लोगों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

Top