Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

औद्योगिक क्षेत्र में चेतना यात्रा निकालकर दुकानदारों व मजदूरों को हर घर तिरंगा के प्रति किया जागरूक

Haryana

August 03, 2022

हर घर तिरंगा अभियान के दौरान प्रत्येक घर के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों पर भी तिरंगा फहराने के प्रति जागरूकता के लिए जिला उद्योग केंद्र द्वारा बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न उद्योगों में काम कर रहे मजदूरों व आसपास के दुकानदारों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला उद्योग केंद्र के उप निदेशक ज्ञानचंद लांग्यान,  जिला एमएसएमई केंद्र के उप निदेशक गुरप्रताप सिंह ने किया।
इस दौरान श्री लांग्यान ने मजूदरों से आह्वान करते हुए कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर के साथ-साथ सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों/प्रतिष्ठान तथा औद्योगिक इकाइयों पर तिरंगा फहराया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार व मजदूर 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। एक भी घर और दुकान/प्रतिष्ठान ऐसी न रहे, जहां पर तिरंगा नजर न आए। 

Top