Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव झोरडखेड़ा में प्रथम ग्रामीण आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना

Punjab

June 23, 2022

जिले के डी. सी.  डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिले के प्रथम ग्रामीण हाईटेक पुस्तकालय की स्थापना गांव झोरड़ खेड़ा में की जबकि नगर निगम अबोहर ने अजीमगढ़ में पुस्तकालय की स्थापना की। इन पुस्तकालयों का उद्घाटन डी. सी. डा. हिमांशु अग्रवाल, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू, एडीसी विकास सागर सेतिया ने किया जबकि उनके साथ अबोहर नगर निगम के मेयर विमल ठठई भी मौजूद थे।

डी. सी. ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव झोरडखेड़ा में प्रथम ग्रामीण आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की गयी है। डी. सी. ने कहा कि ये पुस्तकालय हमारे युवाओं के बौद्धिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इन पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक पुस्तकों के साथ-साथ साहित्य से संबंधित पुस्तकें भी हैं, जबकि इनमें आईटी के माध्यम से ई लाइब्रेरी की भी सुविधा होगी, जो यहां आने वाले युवाओं को राष्ट्रीय, डिजिटल पुस्तकालय के माध्यम से दुनिया भर में यात्रा करने में सक्षम बनाएगी। इस पुस्तकालय का जितना अधिक उपयोग युवाओं करेंगे, इससे उतना ही अधिक ज्ञान प्राप्त होगा। लेकिन साथ ही उन्होंने युवाओं से इन पुस्तकालयों की देखभाल करने से की अपील की।

एडीसी विकास सागर सेतिया ने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए शोरडखेड़ा पुस्तकालय में सौर ऊर्जा का प्रयोग किया गया है। इन पुस्तकालयों में हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी तरह के पुस्तकालय अन्य गांवों में भी स्थापित किए जाएंगे।

Top