Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन फाजिल्का ने ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए एक प्रोजैक्ट किताब लॉन्च किया

Punjab

June 23, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन फाजिल्का ने ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए एक प्रोजेक्ट किताब लॉन्च किया है जिसके तहत जिले के पहले आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन जिला रैड क्रॉस सोसायटी फाजिल्का में किया गया।

इस दौरान फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, डी. सी. डा. हिमांशु अग्रवाल, एस. एस. पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू, ए.डी.सी. हरचरण सिंह, ए.डी.सी. विकास सागर सेतिया उपस्थित थे।

विधायक सवना व डी. सी. डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि यह पुस्तकालय युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के सपने साकार करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किए गए इस प्रोजैक्ट के तहत हमारे युवाओं के बौद्धिक विकास को प्राथमिकता देगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आज तीन पुस्तकालय शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन भविष्य में हम और भी पुस्तकालय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को किताबें, पत्रिकाएं और समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

ए.डी.सी. विकास सागर सेतिया ने कहा कि इस पुस्तकालय में कम्प्यूटर के साथ-साथ नि: शुल्क वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां के युवा नैशनल डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए दुनिया भर की करोड़ों किताबें पढ़ सकते हैं। इसी प्रकार भारत सरकार के दीक्षा पोर्टल के माध्यम से युवा पाठ्यक्रम की पुस्तकें, वीडियो लैक्चर आदि ऑनलाइन यहां देख सकते हैं। ए.डी.सी. हरचरण सिंह ने कहा कि इसके लिए इच्छुक युवा ऑनलाइन या पुस्तकालय में आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह पुस्तकालय पूरी तरह से वातानुकूलित है।

Top