आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरेरी बांध में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। किसानों को मक्का की उन्नत खेती करने के बारे में बताया। पायोनियर कंपनी के मैनेजर गौरव चौधरी ने किसानों को बीजारोपण व निराई गुड़ाई करने की जानकारी दी। मक्का की बुआई का तरीका बताया। किसानों को मक्का की बुअाई की मशीन के बारे में जानकारी दी। जिससे प्रति बीघा साढ़े तीन किलो बीज की उराई कर 10 से 13 क्विंटल प्रति बीघा तक पैदावार बढ़ा सकते हैं। इस दौरान आसींद, हुरड़ा एवं बनेड़ा के एरिया मैनजर गोविंद सिंह राठौड़, शंकरलाल जाट, किसान रामदयाल जाट, रामेश्वर गढ़वाल, पुखराज रणवा, आसुराम जंगलिया, महेंद्र खाखल, प्रमोद गढ़वाल, नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष सांवर जाट, लेहरू जाट, हेमराज जाट, सांवर कुमावत, प्रभुलाल शर्मा, रामपाल कुमावत, लक्ष्मण कुमावत मौजूद रहे।