Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सेठाणी के जोहड़ के सौंदर्य हेतु एनसीसी कैडेट्स का श्रमदान कार्यक्रम

Rajasthan

May 16, 2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला मुख्यालय स्थित सेठाणी के जोहड़ के सौंदर्य को और‎ निखारने के लिए राजकीय लोहिया कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत स्थानीय‎ सेठानी के जोहड़े में 2 राज बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी ले.‎ क. पंकज कुमार के निर्देशानुसार श्रमदान का कार्य कर जोहड़ की सफाई‎ की। मलबे को बाहर लाकर निस्तारण किया। जोहड़ के बाहर भी सफाई‎ की। प्राचार्य दिलीप पूनिया ने मौके पर पहुंचकर कैडेट्स का हौसला‎ बढ़ाया। ले. हेमंत मंगल ने कैडेट्स से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए‎ कहा कि जल है तो कल है सूबेदार मेजर लिम्बू ने कार्यक्रम की रूपरेखा‎ प्रस्तुत की। 2 राज बटालियन एनसीसी के सभी एन-सीओ व जेसीओ‎ मौजूद रहे। सह आचार्य महावीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।‎

Top