Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

Rajasthan

May 16, 2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। पूजा अर्चना कर जन्मदिन की शुरूआत की। खाचरियावास के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाये गये। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। उनके जन्मदिन पर आज 48 सिविल लाइंस में हजारों लोग ढोल-नगाडे और मालाएं लेकर पहुंचे। लोगों के आने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। खाचरियावास ने कहा कि वे हमेशा जनता के लिये अपना खून-पसीना बहाते रहेगें। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सचिन पायलट, राजेन्द्र राठौड़ सहित मंत्री मण्डल के सभी सदस्यों और विधायकों ने प्रतापसिंह खाचरियावास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Top