Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सांसद खेल महोत्सव को आमजन से जोड़ने के लिए मैराथन का आयोजन

Haryana

May 14, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त जुनून है। इस क्रम में अमृत महोत्सव के तहत होने वाले खेल महोत्सव से आमजन को जोड़ने के लिए मैराथन आयोजित की गई जिसमें हजारों शहरवासी एक साथ दौड़े।

मैराथन में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी विधायक, प्रशासनिक अधिकारी बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूरी मैराथन में साथ चलकर सांसद फिट-फरीदाबाद हिट का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह सांसद खेलकूद प्रतियोगिता पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूकता पैदा करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 

Top