Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में वेबीनार आयोजित

Haryana

May 12, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (भारत सरकार) मसूरी की ओर से भारत में जिला कलेक्टर संस्था  की 250 वीं वर्षगांठ पर वेबीनार का आयोजन किया गया।जिसमें केंद्रीय कार्मिक और लोक शिकायत राज्य मंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने देश के सभी ज़िला कलेक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर संस्था ने अपनी पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को आज तक बरकरार रखा है। पिछले एक दशक में  इसकी कार्यप्रणाली में और अधिक सकारात्मक बदलाव हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री   नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस संस्था ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब के प्रयास से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के जिला कलेक्टर डॉ जेके आभीर भी जुड़े। इस मौके पर पीएम अवॉर्डी 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा जमीनी मामलों के संबंध में आजादी के बाद भारत में कितना बदलाव आया है। इसके प्रबंधन में आगे और क्या योजना बनाई जा सकती हैं, इस पर भी विचार विमर्श किया गया।

Top