Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान

Haryana

March 17, 2023

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अरूण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में किसानों की आय बढाने व उन्हें पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के किसानों को जिलावार मशरूम कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढोतरी हो रही है।  किसानों में इसकी खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नही होता। जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। उन्होंने कहा कि   जिला के किसान फसल विविधिकरण के तहत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
जिला बागवानी अधिकारी ने किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि की जानकारी देते हुए बताया कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान  hortnet.gov.in   पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अनुदान राशि विभागीय गाइडलाइंस अनुसार ही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस पर जिला उद्यान अधिकारी एवं उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

83d0faa9-5eed-4cd2-96cd-cc506dc9479c_image004K8OD.jpg (400×400)

Top