Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में विद्या भारती संस्थान‎ राती तलाई मैदान परिसर में जिला स्तरीय‎ एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Rajasthan

January 19, 2023

समाचार रिपोर्टर बांसवाडा। आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में विद्या भारती संस्थान‎ राती तलाई मैदान परिसर में जिला स्तरीय‎ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का‎ आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला‎ खेल प्रमुख और तीरंदाजी के‎ राष्ट्रीय कोच धनेश्वर मईडा,‎ विशिष्ट अतिथि जिला समिति के कोषाध्यक्ष भूदेव भट्ट, मुख्य वक्ता ‎विद्या भारती संस्थान के जिला‎ सचिव ललित दवे अाैर विद्या‎ भारती चित्तौड़ प्रांत सह-खेल‎ प्रमुख नरेश पाटीदार का मार्गदर्शन‎ प्राप्त हुआ। सह प्रान्त खेल‎  प्रमुख द्वारा प्रतिभागी भैया-बहिनों‎ को खेल नियमावली के‎ प्रस्तुतिकरण के बाद खेल शपथ‎ दिलवाई। इसके बाद जिला खेल‎ प्रभारी दीपेश व्यास और जिले के‎ खेल प्रभारियों के निर्देशन मे‎ विभिन्न दौड़, ऊंची कूद, लंबी‎ कूद, बाधा दौड़, तीरंदाजी, भाला‎ फेंक, बेडमिंटन आदि खेल‎ स्पर्धाओं का आयोजन जिला खेल‎ स्टेडियम, मंदारेश्वर इनडोर खेल‎ परिसर और राती तलाई खेल‎ मैदानों में सम्पन्न हुए। सभी‎ स्पर्धाओं के में विद्या निकेतन‎ मंदारेश्वर, विद्या निकेतन‎ बड़ाेदिया, विद्या निकेतन‎ कुशलगढ़, विद्या निकेतन पालोदा‎ के खिलाड़ी भैया-बहिन भिन्न-भिन्न‎ स्पर्धाओं में प्रथम रहे। प्रथम रहे‎ प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक, द्वितीय‎ रहे प्रतिभागियों को रजत पदक‎ और बैडमिंटन में विजेता टीम को‎ शील्ड से सम्मानित किया गया।‎ जिला खेल प्रभारी दीपेश व्यास ने‎ बताया कि जिले में प्रथम स्थान‎ प्राप्त करने वाले प्रान्त में खेलने‎ जाएंगे। कार्यक्रम के समापन मे‎ विद्या भारती जिला समिति सदस्य‎ अनन्त एवं विद्या निकेतन नगर‎ प्रबंध समिति सचिव विमल‎ चौबीसा ने सभी अतिथियों का‎ आभार माना। उक्त जानकारी‎ प्रचार प्रमुख दिव्यराज ऑव ने‎ उपलब्ध करवाई।‎ जिला स्तरीय खेलकूद और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल स्टूडेंट्स।‎

Top