Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

December 21, 2022

जगह-जगह पुष्प वर्षा से विवेकानंद संदेश यात्रा: हुआ स्वागत, सर्दी में भी बच्चों ने दिखाया उत्साह

हनुमानगढ़| विवेकानंद संदेश यात्रा बुधवार को दोपहर 2 बजे टाउन आदर्श विद्या मंदिर से रवाना होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। ख़ास बात यह है कि जगह-जगह पुष्प वर्षा से इस यात्रा का स्वागत किया गया। टाउन में 1 घंटे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन आयोजन कार्यक्रम की व्यवस्था फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हनुमानगढ़ टाउन द्वारा की गई। विवेकानंद संदेश यात्रा के जिला अध्यक्ष चेतन जिंदल ने बताया कि यात्रा में विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक खंडेलवाल, प्रांत संगठक प्रांजलि येरीकर, यात्रा सह प्रभारी राजनायर, जिला यात्रा प्रभारी कैलाश गुप्ता, हरिओम सिंगल, सुनील जोशी, हर्ष राम, अर्जुन वैष्णव सहित 32 व्यक्तियों की पूरी टीम इस यात्रा के साथ हनुमानगढ़ पहुंची है।

इससे पहले सुबह 9 बजे विभिन्न स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थीं। इस शोभा यात्रा को जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी व फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम जिंदल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। यह यात्रा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से विवेकानंद केंद्र राजस्थान द्वारा निकाली जा रही है। 

Top