आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत गोविंद का रास और ओडिया अभिनय
शहर में नेट थिएट के कार्यक्रमों की श्रृंखला में ओडिसी कलाकार गोकुल श्रीदास ने अपनी प्रस्तुतियों से खास सुर्खियां बटोरी। उन्होंने अपने नृत्य और भाव भंगिमाओं के जरिए श्री कृष्ण के रास को जीवंत किया। नेट थिएट के राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि गोकुल श्रीदास ओड़िशा के भुवनेश्वर के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृतक हैं। गोकुल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत काली मंगलाचरण से की, उसके बाद गोविंद का रास और ओडिया अभिनय के माध्यम से ओडिया नृत्य की छटा बिखेरी। अपनी भाव भंगिमा का ऐसा प्रदर्शन किया की साक्षात श्रीकृष्ण सभी के समक्ष नृत्य कर रहे हैं। इसके रचयिता बन माली और इसके कोरियोग्राफर नृत्य गुरु दुर्गा चरण रणवीर ने की। कार्यक्रम का संचालन आलोक पारीक ने किया। कार्यक्रम में प्रकाश मनोज स्वामी, संपादन अमित जांगिड़, मंच व्यवस्था जितेंद्र शर्मा, देवांग सोनी, जीवितेश शर्मा का रहा।
