Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

गीता महोत्सवः कैबिनेट मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने पंचायत भवन परिसर से नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana

December 04, 2022

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार को जिला स्तरीय गीता महोत्सव के तहत निकाली जाने वाली नगर शोभा यात्रा को पंचायत भवन परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नगर शोभा यात्रा के एक रथ में बड़ी गीता रखी गई है। इस रथ के पीछे श्री कृष्ण और अर्जुन बने छात्र रथ में सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं। गुरूकुल वेद मताना के छात्रों ने शोभा यात्रा में श्लोकाच्चारण करते हुए साथ-साथ चल रहे हैं। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

नगर शोभा यात्रा का फव्वारा चौक के पास स्वामी निर्दोष सेवा ट्रस्ट द्वारा, वैद रामेश्वर के सामने जीयो गीता द्वारा, जवाहर चौक के पास सिंह सभा द्वारा, रविदास चौक के पास मेडिकल एसोसिएशन द्वारा, सूर्या इंफोटेक के पास भारत विकास परिषद द्वारा तथा अरोड़वंश चौक के पास अरोड़वंश सभा द्वारा स्वागत किया गया। सामाजिक-धार्मिक संगठनों व नागरिकों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

शोभा यात्रा का विभिन्न जगहों पर सामाजिक-धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। शोभा यात्रा पंचायत भवन परिसर से शुरू हुई। नगर शोभा यात्रा का जाट धर्मशाला के सामने रघुनाथ मंदिर सभा द्वारा, दुर्गा मंदिर के सामने विश्व हिंदू परिषद द्वारा, लाल बत्ती चौक के पास स्वामी सदानंद प्रणामी आश्रम द्वारा स्वागत किया गया। 

Top