समाचार रिपोर्टर अजमेर। आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कोटडा आवासीय योजना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सघन पौधरोपण किया गया। इसमें शहर की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों सहित कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महापौर ब्रजलता हाड़ा, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उप महापौर नीरज जैन, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल, महासचिव राजेंद्र गुंजल, पर्यावरण प्रेमी हरीराम कोडवानी ने पौधे रोपे। कोडवानी ने पौधे और ट्री गार्ड उपलब्ध कराए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इनमें सौरभ बजाड़, रमेश शर्मा, सत्यनारायण जाला, सतीश कुमार शर्मा, अनुराग जैन, मुकेश चौहान, गोपाल सिंह लबाना, सुनील जैन, अशोक उपाध्याय, अभय मिश्रा, आभा शुक्ला, माया जाला, शालिनी जैन, कविता जोशी अादि शामिल रहे। इनके अलावा ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष सिद्ध भटनागर, सेक्रेटरी कुलदीप सिंह गहलोत, रजनीश टाक, सतीश सोनी और सुरेश नाथ ने सक्रिय भूमिका निभाई।