Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में दंत समस्याओं पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया।

Haryana

November 24, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को दांतों की सफाई तथा सामान्य दंत समस्याओं पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या सावित्री ढिल्लो की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यान में नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के दंत चिकित्सक डॉक्टर विपेंद्र दलाल ने कहा कि किसी बीमारी के इलाज की स्थिति तक पहुंचने से बेहतर है कि उसकी रोकथाम पर काम किया जाए। उन्होंने कैविटी बनने, हड्डी तक इन्फेक्शन पहुंचने, पायरिया की समस्या तथा मुंह में कैंसर होने तक की स्थिति पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन से छह महीने के अंतराल पर नियमित दांतों की जांच से इन सब बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने मुंह में बदबू से निजात पाने, दातों में पीलेपन की समस्या, आरसीटी, तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले नुकसान बारे भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉक्टर अंजू बाला, जनसंचार प्राध्यापिका डॉक्टर कविता, कंप्यूटर साइंस प्राध्यापिका मोनिका सिंगला तथा मैनेजमेंट प्राध्यापिका पूनम सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Top