Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय 15वीं सब जूनियर राज्य नेटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज

Haryana

November 22, 2022 to November 24, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के  तहत तीन दिवसीय 15वीं सब जूनियर राज्य नेटबॉल चैंपियनशिप में लडक़ो के वर्ग में भिवानी, दादरी, झज्जर व रोहतक की टीम रही विजेता। लड़कियों के वर्ग में झज्जर, पानीपत, हिसार, कैथल व भिवानी की टीम रही विजेता। जिला के गांव कलिंगा में मंगलवार से तीन दिवसीय 15वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से महिला व पुरूष प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे है। यह प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू की गई जो कि 24 नवंबर तक जारी रहेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरूष वर्ग में भिवानी व जींद, हिसार व दादरी, पलवल व झज्जर तथा रोहतक व सिरसा के बीच मुकाबले करवाए गए। इसी प्रकार महिला वर्ग मे झज्जर व जींद, पानीपत व कुरूक्षेत्र, भिवानी व हिसार, चरखी दादरी व कैथल तथा भिवानी व कैथल की टीमों के बीच मुकाबले करवाए गए। उन्होंनेे बताया कि खेलों से ना केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए विद्यार्थी वर्ग को किसी ना किसी खेलों मेंं जरूरी अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए तथा सर्वांगीण विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में आज भिवानी का नाम पूरे विश्व में सम्मान से लिया जाता है और यह सब यहां के खिलाडिय़ों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने अपनी मेहनत से विश्व भर में भिवानी को अलग पहचान दिलाई है।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हरिओम कौशिक ने बताया कि तीन दिवसीय चैंपियनशिप में प्रदेश भर से अंडर-16 आयु वर्ग की टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन पुरूष वर्ग में भिवानी ने जींद को, दादरी ने हिसार को, झज्जर ने पलवल को तथा रोहतक ने सिरसा को हराया। वही महिला वर्ग में झज्जर ने जींद को, पानीपत ने कुरूक्षेत्र को, हिसार ने भिवानी को, कैथल ने चरखी दादरी को तथा भिवानी ने कैथल की टीम को हराया।   

Top