Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गांव मितासर में किसान मेले का आयोजन

Rajasthan

October 03, 2022

सरदारशहर। आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गांव मितासर में किसान मेले का आयोजन किया गया। केवीके के डॉ मुकेश शर्मा ने मेले में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के ऊपर किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। डॉ शर्मा ने कहा कि किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोग्रामों के माध्यम से जोड़कर प्रत्येक घर में जल बचत की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रोत्साहित के पानी व पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ हरीश कुमार रसोया ने फसलों में जल संरक्षण की विधियों के बारे में बताते हुए जैविक खाद तथा फसल संरक्षण के उपायों के बारे में गहनता से चर्चा की। इसी प्रकार कृषि विभाग के रामेश्वर सहारण ने कृषि विभाग के द्वारा बहुत सारी कल्याणकारी योजनाए संचालित की जाती है। इसमें जागरूक होकर इनका लाभ लेना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र डॉ रमन जोधा ने पेय जल शुद्धीकरण की विधियों तथा घरेलू स्तर पर जल बचत के बारे में चर्चा की। इसके अलावा घर-घर में पोषाहार वाटिका लगाने हेतु महिलाओं को आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंतर्गत विजेता किसान महिला एवं पुरुष को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर नोडल अधिकारी बृजेश कुमार, रमेश चौधरी सहित सभी अधिकारियों ने मेले में विभिन्न प्रदर्शनी लगाई गई तथा उन्नत किस्म के बीजों के बारे में एवं अजोला वर्मी कंपोस्ट के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 300 पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया।

Top