Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में विश्व पशु कल्याण दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Haryana

October 04, 2022

नारनौल- आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजनीश बंसल के दिशा निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजलि जैन के मार्गदर्शन में विश्व पशु कल्याण दिवस के उपलक्ष्य में गौ सेवा मंडल युवा साथी ग्रुप के सहयोग से अनाथ गौशाला में जागरूकता शिविर व सवामणी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता अजय कुमार पांडेय ने पशु सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पशु कल्याण दिवस प्रत्येक वर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस का मूल उद्देश्य विलुप्त होते प्राणियों की रक्षा करना है।  पशु कल्याण के लिए अनेकों कानूनों और अधिनियमों की भी व्यवस्था की गई है। भारत में पशुओं की सुरक्षा के लिए जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम 1966 को लाया गया। इस अवसर पर गौ सेवा मंडल युवा साथी ग्रुप के प्रधान टिंकू ने बताया कि ग्रुप की ओर से विभिन्न गौशालाओं में पशुओं के लिए सवामणी का आयोजन किया जाता है। आज 111वीं सवामणी का आयोजन ग्रुप के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर सतपाल यादव, गजेन्द्र नम्बरदार, दलीप यादव, मुकेश वालिया, सुभाष ठेकेदार, मनोज सेकवाल, सज्जन सिंह यादव, सुशील चौटाला, आशीष रोहिल्ला, आकाश यादव, संतोष यादव नीरपुर व दिव्यांश व अन्य ग्रुप सदस्य मौजूद रहे।

Top