Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

बादली में आयोजित की गईं रंगोली, मेहंदी और भोजन प्रतियोगिताएं

Haryana

October 04, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत धरती एक स्वर्ग क्लब बादली की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास का सहयोग रहा। कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र झज्जर के तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि सीडीपीओ सरोज देवी एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बबीता ने महिलाओं को संबोधित किया।
सीडीपीओ सरोज देवी एवं सुपरवाइजर बबीता ने सभी को पोषण आहार के प्रति जानकारी दी। नेहा रानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान बादली में रंगोली मेहंदी व भोजन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के रूप में रंगोली में ज्योति, कीर्ति, कविता और मेहंदी में दीपिका, भावना, कीर्ति, भोजन में रेखा देवी, निशा, निधि का श्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन देखकर पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। मां भारती सेवा समिति की अध्यक्ष मीनू लोहचब ने महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भतेरी ने कार्यक्रम प्रबंधक की भूमिका निभाई। जबकि क्लब सदस्य नेहा रानी, नीरज, करिश्मा, संदीप, मां भारती सेवा समिति की अध्यक्ष मीनू लोहचब, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला, शीला, चांदकौर, भतेरी, कांता, कृष्णा मीना, पूनम, निर्मला, राजरानी, सुनीता, बंटी बबीता, कविता और सुशीला भी मौजूद रही।

Top