Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव : महात्मा गांधी जयंती पर गांव किरतान में कार्यक्रम आयोजित

Haryana

October 02, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में नेहरू युवा केंद्र एवं आजाद हिंद युवा क्लब द्वारा रविवार को गांव किरतान में महात्मा गांधी की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान कपुर सिंह आर्य ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना जीवन जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई और लोगों को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।  महात्मा गांधी के विचारों को अपनाकर हम अपने भविष्य को संवार सकते हैं। इस अवसर पर प्रियंका, दिपीका, प्रोमिल आर्य, मुस्कान, राहुल वर्मा, सुमन, भावना, राहुल शर्मा, पूजा, सिया, आरजु, सुजाता, सतबीर, सोनी आदि उपस्थित थे।

Top