Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव : महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में चलाया गया सफाई अभियान

Haryana

October 01, 2022 to October 02, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांसू (हिसार) में सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण के अतिरिक्त अपने द्वारा लगाए गए पौधों के देखभाल भी की। इस अवसर पर प्राचार्य मोहनलाल बेनीवाल ने विद्यार्थियों से गांधी जी एवं प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को अपनाने का आह्वाहन किया। उन्होंने बताया कि देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया लिया लेकिन बिना हथियार उठाए ही उन्हें झुका दिया। इसके अवसर पर इतिहास प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार, संस्कृत अध्यापक राजेश कुमार,  हिंदी प्रवक्ता मोनिका हंस,  सामाजिक अध्यापिका सुनीता दलाल,  भूगोल प्रवक्ता राजबीर सिंह सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Top