Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव काकौत में किया पौधा रोपण

Haryana

September 25, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव काकौत में पौधा रोपण करके ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण बारे जागरूक किया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे।  पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिकतर लोग पौधारोपण तो करते हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते। इस कारण कुछ दिनों बाद वे पौधे खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद ही उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी शुरू हाेती है, इसलिए हमें पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करनी चाहिए।

Top