आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा काकौत गांव में बूथ संख्या 58 पर भाजपा के विचार पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने उपरांत कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा देश की एकजुटता और जनकल्याण की भावना पर आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र-प्रदेश सरकार संकल्प के साथ आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ही नहीं, आमजन को उनके विचार को अपनाते हुए समाज उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में सबसे वंचित और गरीब व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने की चिंता की। यही कारण है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब संगठन के लिए काम करना शुरू करता है तो उसके भाव में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय होते हैं। उन्होंने कहा कि सेवाभाव भाजपा और इसके कार्यकर्ता में कूट-कूट कर भरा हुआ है। पूरा देश देखता है, जब भी देश के लिए कोई चुनौती आती है तो भाजपा का कार्यकर्ता उस चुनौती का सामना करने के लिए एकजुट हो जाता है। इस अवसर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीति पर आगे बढ़ाते हुए देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनकल्याण के भाव से काम कर रहे हैं। देश की एकजुटता व अखंडता के लिए धारा 370 को खत्म करना हो या करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के भरोसे को मजबूत करते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को शुरू करना हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ इन कामों को पूरा करके हर भारतीय का दिल जीता है।