Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामान्य विज्ञान प्रदर्शनी में कार्यक्रम का आयोजन

Haryana

September 22, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फतेहाबाद, में कुरूक्षेत्र में 19 से 20 सितंबर तक आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामान्य विज्ञान प्रदर्शनी में जेएनवी, खारा खेड़ी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में करनाल संकुल के 10 जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रदर्शनी में जेएनवी, खारा खेड़ी के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की सभी ने प्रशंसा हुई। संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामान्य विज्ञान प्रदर्शनी में शिवम, दृष्टि, मंजु व सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों का फरीदाबाद में 24 से 25 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रोजेक्ट संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामान्य विज्ञान प्रदर्शनी/प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।कक्षा 9वीं की छात्रा दृष्टि ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री के अंतर्गत बायो-डीजल के निर्माण का प्रोजेक्ट विद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. अखिलेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में बनाया, जिसे सभी निर्णायकों एवं दर्शकों द्वारा विशेष सराहना मिली। कक्षा 12वीं के शिवम ने साफ्टवेयर एवं एप्स के अन्तर्गत सुषमा यादव के निर्देशन में प्रोजेक्ट बनाया। 12वीं विज्ञान की छात्रा मंजु ने यातायात विषय के अंतर्गत प्रवक्ता भौतिकी डॉ. पूजा देवी के निर्देशन में प्रोजेक्ट बनाया। कक्षा दसवीं की छात्रा सोनम ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर इतिहास प्रवक्ता डॉ. मनीष देव तथा शिक्षक सामाजिक विज्ञान अशोक कुमार के निर्देशन में प्रोजेक्ट बनाया।इस प्रदर्शनी में जेएनवी, फतेहाबाद के कुल आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से चार बच्चों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की उप-प्राचार्या कुसुम गुप्ता ने अपने बहुमूल्य सुझावों से सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता डॉ. अखिलेश कुमार अग्रवाल ने अथक परिश्रम से सभी विद्यार्थियों को उनके प्रोजेक्ट बनाने में मदद की। विद्यालय के प्राचार्य अनूप सिंह ने चारों विद्यार्थियों की सफलता पर सभी प्रतिभागियों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक बताया।

Top