आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में पुष्कर गौड आश्रम में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा वाचक अनंत किशोर शरण महाराज ने कहा कि मनुष्य को चिंता नहीं, बल्कि सच्चिदानंद भगवान का चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिंता दुख को बढ़ाती है और चिंतन भगवान श्री कृष्ण से मिलन कराता है। पूर्व आईपीएस कल्याणमल शर्मा, आलोक शर्मा, पल्लव शर्मा, पवन इंदौरिया सहित अनेक भक्तों ने कथा का रसपान किया। कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को राजा परीक्षित का जन्म, कलयुग का दमन, राजा को शृंगी जी का श्राप सहित भगवान की लीला व अवतारों की कथाओं का वर्णन किया जाएगा। बुद्धि प्रकाश इंदौरिया ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर कलश व भागवत जी की शोभायात्रा निकाली गई। वराह घाट से आरंभ हुई यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।