Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में सोमवार को पौधरोपण किया

Haryana

September 20, 2022

राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में सोमवार को पौधरोपण किया गया। इसमें 500 पौधे लगाए गए। यहां एक पौधा एक व्यक्ति की युक्ति अपनाई गई। इस मौके पर 200 पपीता, 100 आंवला, 100 सहजन, 50 अनार और 50 अन्य प्रजाति की वनस्पति लगाई गई। ब्रह्माकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर बिलासपुर ने ये पौधे भेंट किए थे। बहन मोनिका और प्रियंका ने करुणा और दया विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. महाश्वेता ने कहा कि पौधे जीवन में अत्यंत आवश्यक है, इनके बिना जीवन असंभव है। कार्यक्रम संयोजक कैप्टन फूलकुमार मलिक ने कहा कि शहरीकरण की वजह सेवन क्षेत्र चार प्रतिशत कम हो गया है। इसलिए एक पौधा एक व्यक्ति की युक्ति अपनाने की जरूरत है। 

Top