Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

अज़रबैजान में विश्व हिंदी दिवस 2022 का समारोह

Azerbaijan, Ministry of External Affairs

January 09, 2022

भारत के दूतावास, बाकू, ने ९ जनवरी, २०२२ को लैंडमार्क होटल में विश्व हिंदी दिवस २०२२ का आयोजन किया। लगभग 100 प्रवासी भारतीयों और कुछ अज़रबैजान नागरिकों और विशिष्ठ जनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन तीन घंटे तक चला और अज़रबैजान में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने इसे खूब सराहा। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बहुत उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में इस कार्यक्रममेंभागलिया।राजदूत महोदय के सभा को संबोधन के उपरांत, माननीय मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट विदेश मंत्रालय श्रीमती मिनाक्षी लेखी का विश्व हिंदी दिवस का शार्ट मैसेज प्रसारित किया गया। भारतीय दूतावास के द्वारा हिंदी के प्रचार एवं प्रसार के महत्वपुर्ण कार्यों का भी विवरण आमंत्रित माननीय सदरस्यो को दिया गया। विश्व हिंदी दिवस २०२२ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदी भाषण, हिंदी कविता और भारतीय संगीत की प्रस्तुति की गयी। समारोह में आमंत्रित अज़रबैजान भाषा विश्वविद्यालय के हिंदी केंद्र की अध्यापिकाओं और छात्रों ने हिंदी में भाषण और हिंदी वार्ता की। प्रवासी भारतीय समुदाय के बच्चों ने भी हिंदी में कार्यक्रम प्रस्तुत किये उनकेप्रयासोंकेसभीने भूरी भूरी प्रशंसा की। अंत में सभी प्रतिभागियों और विशिष्ठ जनों को राजदूत महोदय द्वारा पुरुष्कृत किया गया।

Top