Digital District Repository Detail | Digital District Repository | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Digital District Repository Detail

केजूराम भोई

Raipur, Chhattisgarh

August 07, 2022

केजूराम भोई का जन्म रायपुर में सन् 1918 में हुआ था। उनके पिता का नाम रामचरण और माता का नाम संय्यम बाई था। पिता राजकुमार काॅलेज में राजाओं की पालकी उठाने का कार्य करते थे। इसके बाद भी उन्होंने अपने पुत्र को राष्ट्रभक्ति की षिक्षा दी थी। केजूराम ने प्राथमिक तक की षिक्षा ग्रहण की थी। युवावस्था प्राप्त करते ही केजूराम ने स्वाधीनता आंदोलन के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं का साथ पकड़ लिया और एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने लगे। उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन में विदेषी वस्तुओं के बहिष्कार के लिये जुलूस में भाग लिया था और धरना प्रदर्षन भी किया था।

केजूराम जी लम्बे समय से आंदोलन में सक्रिय थेए उनकी गिरफ्तारी भारत छोड़ो आंदोलन के समय सन् 1942 में हुई। वे रायपुर जेल में 6 सितम्बर सन् 1942 से बंदी थे। उनकी गिरफ्तारी महासमुन्द से हुई थी। उन्हे कुल 6 माह 12 दिन का कारावास हुआ था। सन् 1972 में केन्द्र सरकार द्वारा ताम्रपत्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया। उनका निधन गंगादषहरा के दिन सन् 1995 में हुआ था।

Sources:

  1. केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त ताम्रपत्र
  2. कलेक्टर द्वारा प्रदत्त सेनानी परिचय पत्र
  3. सेन्ट्रल जेल रायपुर का कारावास प्रमाण पत्र
  4.  श्री हंसराज (पुत्र), साक्षात्कार 22 मई 2022, रायपुर
  5. मध्यप्रदेष के स्वतंत्रता संग्राम सैनिक खण्ड-3, भाषा संचालनालय, संस्कृति विभाग,  मध्यप्रदेष, भोपाल, 1984

Top